दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया
संतकबीरनगर, मार्च 17 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली खलीलाबाद के जनपद सीमा पर स्थित रसूलाबाद हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के प्रयास से इस पर काबू पाया गया।मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि सोमवार की भोर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रसूलाबाद के पास हाईवे पर डीसीएम ने गलत लेन पर आकर कार को जोरदार ठोकर मार दिया था। जिससे कार में मौजूद कुल चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। उसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। उक्त डीसीएम पर लीची की शीशी लदी थी। वाहन स्वामी रमाकांत यादव पुत्र रक्षा यादव को घटना के समय सूचना दिया गया था एवं उक्त वाहन को घटनास्थल पर ही सुरक्षित खड़ा किया गया था। वाहन तथा उसमें लोड माल की निगरानी लगातार की जा रही थी। मंगलवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे कूड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.