दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मुख्य मार्ग से हटवाया गया
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- नवाबगंज। नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार रात को हुये भीषण हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने दुर्घटना स्थल जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवा दिया। इसी ट्रक ने काल बनकर तीन युवकों को रौंद दिया था। इसके बाद ट्रक मंझना रोड पर एक बीज भंडार की दुकान के आगे पेड़ को तोड़ता हुआ दुकान में जा घुसा था। इसमें दुकान के बाहर खड़ी एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के मुख्य मार्ग पर ख्रड़े होने से दुकानें भी नहीं खुल पा रही थीं। इसको लेकर पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.