छपरा, मार्च 30 -- एकमा। एकमा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक दुर्घटनाग्रस्त कार से थाना क्षेत्र के नवतन बाजार चौक के समीप भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जब्त वाहन से करीब 90.5 लीटर शराब बरामद हुई है, जिसमें किंगफिशर 500 एमएल के 42 पीस, हंटर 500 एमएल के 11 पीस व 500 एमएल की 128 कैन बीयर शामिल हैं। वाहन को जब्त कर उसके कागजात की जांच-पड़ताल की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि शराब लदी यह कार पान दुकानदार को कुचलने के बाद तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसके बाद चालक सहित अन्य सवार मौके से फरार हो गए। इस घटना में स्थानीय पान दुकानदार मुसाफिर चौरसिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते दिन एकमा थाना क्षेत्र के नवतन बाजार चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.