देवघर, मार्च 24 -- देवघर। अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। देवघर-दुमका सड़क पर मोहनपुर के तीर नगर के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मुकुल कुमार यादव घायल हो गया। वहीं देवघर-गोड्डा सड़क पर मोहनपुर के बुढ़वाकुरा के पास बाइक चालक नंदकिशोर दास गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हुआ। वहीं नगर के देवघर कॉलेज मोड़ के पास दो बाइकों में टक्कर से चालक अभिषेक आनंद गंभीर रुप से घायल हो गया। सबों का इलाज सदर अस्तताल में चल रहा है। मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...