एटा, मई 21 -- गुरुवार को सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एएसपी अपराध योगेन्द्र सिंह ने सीओ यातायात संजय कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पीडब्ल्यूडी के असिटेंट इंजीनियर्स के साथ मिलकर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र और ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रोड इंजीनियर्स से आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं पर चर्चा की गई। बता दें कि लगातार बढ़ रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। निरीक्षण के दौरान यातायात उपनिरीक्षक अनिल वर्मा, संभागीय परिवहन टीम तथा पीडब्ल्यूडी की टीम उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...