देहरादून, अप्रैल 28 -- नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने चंबा, कुंजापुरी और देवप्रयाग क्षेत्रों में हाल ही में हुए हादसों पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की। डीएम ने दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए विभागों को पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी तैनात करने को भी निर्देशित किया। बैठक में लोक निर्माण विभाग चंबा के ईई जगदीश खाती ने जानकारी दी कि चंबा-नैल मार्ग पर 15 पैरापेट लगे है तथा आगे क्रैश बैरियर लगाने की कार्यवाही प्रस्तावित है। एआरटीओ सतेंद्र राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, एवं अन्य जिला मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं, घायलों एवं मृतकों के आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में चेक पोस्ट, एएनपीआर प्रणाली की स्थिति से भी अवगत कराया। साथ ही ढलान वाले मार्गों पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने, यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.