रामगढ़, मार्च 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के बलकुदरा में फोरलेन सड़क के किनारे लापरवाही से खड़े किए जाने वाले ट्रेलर और भारी ट्राला ट्रकों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती है। खासकर बलकुदरा फ्लाईओवर के समीप यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। बलकुदरा फ्लाईओवर के पास जिंदल कंपनी की ओर से ट्रेलर और भारी ट्राला ट्रकों के लिए एक पार्किंग क्षेत्र बनाया गया है, जहां कंपनी से लोड लेकर आने वाले वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था है। इसके बावजूद कई ड्राइवर सुविधा के बजाय फोरलेन के किनारे ही अपने ट्रेलर और ट्रकों को खड़ा कर ट्रांसपोर्टर ऑफिस से चालान समेत अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी करते रहते हैं। इस लापरवाही के कारण बासल से भुरकुंडा की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन अक्सर अवरुद्ध हो जाती है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। स्थानीय ...