देवघर, फरवरी 17 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि मारगोमुंडा-मधुपुर पीडब्लूडी मुख्य मार्ग के फागो टांड़पर के समीप बिजली का झुका पोल दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। बताया जाता है कि इस जगह लगाया हुआ पोल पिछले कई महीने से बहुत ज्यादा झुक गया है, जिसके चलती कभी भी फोल के गिरने की आशंका बनी हुई है, लेकिन इस दिशा में किसी का ध्यान नहीं है। इसके चलते बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। दुर्घटना के डर से इस सड़क की ओर से आने-जाने वाले राहगीर तेज रफ्तार कर यहां से निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी ने बिजली के झुके हुए पोल को ठीक करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...