देवघर, फरवरी 28 -- मधुपुर-लहरजोरी पीडब्लूडी मुख्य मार्ग के रामपुर नदी के पुल के किनारे बड़ा गड्ढा हो जाने से इस जगह पर हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है। बताया जाता है कि बरसात के दिनों में पानी की तेज बहाव के चलते सड़क के किनारे की मिट्टी बह जाने से यहां बड़ा गड्ढा हो गया है। पुल के किनारे गार्डवाल नहीं रहने से प्रत्येक वर्ष बरसात के समय में यहां बड़ा गड्ढा हो जाता है, जिसके चलते इस सड़क से आने-जाने वाले राहगीरों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुल के किनारे सड़क कट जाने से खासकर रात के वक्त इस ओर से आवाजाही करने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफी नजदीक आने के बाद गड्ढे का पता चलता है, जिसके कारण कई बार इस जगह पर बड़ा हादसा होने से टल गया है। ग्रामीणों ने पुल के किनारे गार्डवाल निर्माण कर सड़क किनारे बने गड्ढे को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.