देहरादून, जनवरी 30 -- नई टिहरी। नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कल टिहरी- चम्बा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी और बिना लाइसेंस के वाहन संचालित करते पाये गये। 13 वाहनों के चालान किए गए और 6 वाहन सीज किए। एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन कर रहा था, जिसको गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया। इस अवसर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मियां, अर्जुन, नवीन, अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक, रोहन, नरेश परिवहन आरक्षी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.