चाईबासा, जनवरी 3 -- चाईबासा। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत 'सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन' थीम पर आधारित जागरूकता अभियान के दूसरे दिन, शुक्रवार को मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में एक अनूठी पहल की गई। सरायकेला मोड़ के पास पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के बजाय 'गांधीवादी' तरीका अपनाया। अभियान के दौरान जो वाहन चालक बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट के पाए गए, उन्हें पुलिस ने रोका और सजा देने के बजाय गुलाब का फूल भेंट किया। कुछ चालकों को माला पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यह सम्मान और सीख का एक अनठा संगम था, जिसका उद्देश्य लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आगाह करना था। "किस्मत नहीं, समझदारी पर भरोसा करें" इस मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.