गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और उनमें होने वाली मौतों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी के निर्देशन तथा जिले के सभी थानों पर 'शून्य मृत्यु जिला' (जेडएफटी) कार्यक्रम के तहत क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) का गठन किया गया। इस टीम में एक उप निरीक्षक और उनकी प्रशिक्षित टीम को शामिल किया गया है, जो दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखेगी।इसी क्रम में मंगलवार को एक अत्याधुनिक दुर्घटना परीक्षण वाहन को रवाना किया गया। यह वाहन किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगा और सीसी टीम के साथ मिलकर दुर्घटना के कारणों का गहन विश्लेषण करेगा। घटनास्थल पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ-साथ ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.