गोरखपुर, मार्च 19 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर के ब्लाक गोला की ब्लॉक कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें दुर्गेश कुमार अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी अरुण कुमार कन्नौजिया की देखरेख में संपन्न कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दुर्गेश कुमार और गनेश कुमार दो लोग चुनाव मैदान में थे, जिनमें कुल 88 मत पड़े। दुर्गेश कुमार को कुल 45 वोट मिले, जबकि गनेश कुमार को 43 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर सुनील कुमार और कोषाध्यक्ष पर गणेश कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। कार्यकारणी का गठन बाद में कर लिया जाएगा।इस दौरान लालबहादुर, रामसेवक पासवान, राकेश पासवान, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, शुभनाथ, संतोष गुप्ता, अनूप कुमार मौर्य, राजमणि, जयप्रकाश, रामकिशुन, शिवानंद, दिनेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.