फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। नहर कालोनी में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी व युवा जिलाध्यक्ष कालू सिंह मंडासराय ने की। इस दौरान दुर्गेश कुमार पांडेय को युवा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का संगठन विरोध करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए किसान और मजदूरों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सभी न्याय पंचायत स्तर पर क्रय केंद्र खोले जाएं, जिससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। बैठक में राजू सिंह, पुत्तन मिश्रा, मीना सिंह, विजय सिंह, रमाशंकर शुक्ला व गुड्डू यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.