बहराइच, अगस्त 23 -- फखरपुर। विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड फखरपुर इकाई की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फखरपुर में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, हिंदू समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गेश कुमार शुक्ल को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर राजकुमार सोनी, अंशुमान यज्ञसैनी, पवन सैनी, अतुल सिंह, आकाश कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप दुबे, अंकित कुमार, आर्यन कुमार, आदर्श शुक्ला, परमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...