समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- सरायरंजन। सरायरंजन नगर पंचायत के झखरा दुर्गा स्थान में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसमें शिव परिवार में भोला बाबा, पार्वती, भगवान गणेश, माता दुर्गा, हनुमान जी की मूर्ती की स्थापना की जायेगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिये नौ दिनों तक रामायण पाठ, भागवत कथा, अखंड रामधुनी का भी आयोजन किया जायेगा। मौके पर प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, पूर्व मुखिया अजीत कुमार झा, अमृता झा, पूर्व उपप्रमुख बुच्ची देवी, राधाकुमारी, बैजनाथ झा, अशोक झा, बाजो झा, रवीन्द्र झा, गोपाल झा, रंजीत झा, विमल झा, मनीष झा, लटुर झा, भुषण झा, राजकिशोर झा, अजय कुमार झा, रामशंकर झा, मोहन चौधरी, ललिता देवी सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...