दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन लोगों ने विधि-विधानपूर्वक मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की। इस मौके पर कई जगहों पर भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है। वहीं, शहर के मां श्यामा मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। गत गुरुवार को मंदिर परिसर में विधानपूर्वक चैत्र नवरात्र के कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती के संपुट पाठ का शुभारंभ किया गया। आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में नौ विद्वान पंडित दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ निरंतर कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष पं. कमला कांत झा ने बताया कि नवरात्र पूजन अनुष्ठान का मुख्य यजमान न्यास समिति की प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौ दिन देवी दुर्गा के विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.