कन्नौज, मार्च 21 -- तिर्वा, संवाददाता। नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में 22वीं विशाल दुर्गा पूजा शोभायात्रा 06 अप्रैल को निकाली जाएगी। शोभायात्रा सिद्धपीठ बाबा दौलेश्वर धाम से शुरू होकर मां भद्रकाली के दरबार खैरनगर रोड तक जाएगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।समिति के शोभायात्रा अध्यक्ष अकुंर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी मां भगवती की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 06 अप्रैल को निकलेगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होने बताया कि यात्रा में 10 मण्डल भी शामिल होगें। जिनमें चार मण्डल तिर्वा क्षेत्र के होगें। जिनमें नगर के नन्हे-मुन्ने बच्चे प्रतिभाग करेगें। इसके अलावा छह मण्डल बाहरी प्रान्तो से आ रहे है। जिनमें पंजाब का खालसा मण्डल, कानपुर का नाग-नागिन मण्डल, लुधियाना का पंजाबी बै...