भदोही, फरवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर से सटे याकूबपुर, पाही गांव प्राचीन ठाकुर मंदिर परिसर में स्थित श्री दुर्गा शिव शक्ति मंदिर का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। रविवार से शुरू श्रीरामचरित मानस पाठ का सोमवार को समापन हुआ। उसके बाद शाम से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव के सालिग्राम पांडेय, आशुतोष पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, रवि किशन, रामप्यारे, देवदत्त, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि दुर्गा मंदिर के 11वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था, सोमवार को समापन के बाद शाम को विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.