फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सेफ सिटी अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में 25 मार्च की रात दुर्गा शक्ति-3 टीम ने एक महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास एक महिला मिली, जिसे घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। महिला जवाहर कॉलोनी की रहने वाली थी। टीम ने उसे सरकारी वाहन से घर तक छोड़ा।पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं 112 या कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.