बिजनौर, जनवरी 2 -- दुर्गा विहार कॉलोनी से लेकर राजपूताना तक बन रही डिवाइडर युक्त सड़क में लगी रोक हट गई है। अब केंद्र की रिपोर्ट की वजह से आड़े आ रहे 35 पेड़ सड़क निर्माण में बाधक नहीं होंगे। विधायक अशोक राणा के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। लोनिवि अधिकारियों ने शीघ्र ही मार्ग निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि दुर्गा विहार कॉलोनी से राजपूताना रिजॉर्ट तक विधायक अशोक राणा ने शासन से डिवाइडर युक्त सड़क को पास कराया है। 4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर खड़े 35 विशालकाय पेड़ मार्ग निर्माण में बाधा बन रहे थे। हाल ही में पेड़ों के काटने की अनुमति न मिलने की वजह से मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अधर में ही रुक गया था। विधायक अशोक राणा ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.