मुंगेर, मार्च 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। चैती दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान रविवार की देर रत्रि में जुबलीवेल चौक पर दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर मारपीट की घटना हुई। इस मारपीट में एक युवक घायल होने की सूचना है। पीड़ित ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगेरौड़ा निवासी अनिल साह का पुत्र रवि कुमार है। उन्होंने आदर्श थाना जमालपुर में घटना की जानकारी लिखित रूप में दी है। तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस बावत प्रभारी एसएचओ सह अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तथा पीड़ित आवेदन दिया है। इसकी जांच की जा रही है। ताकि कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...