दुर्गा विसर्जन जुलूस पर फेंका गया अंडा, हैदराबाद में बवाल; जमकर विरोध-प्रदर्शन
हैदराबाद।, अक्टूबर 25 -- हैदराबाद में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के पास अंडा फेंके जाने की घटना सामने आई है। रविवार तड़के हुई इस घटना के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि यह घटना मदान्नापेट पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 2 बजे हुई। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंडा जुलूस के पास गिरा था। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के जानबूझकर किए गए दुर्भावनापूर्ण कार्यों से संबंधित है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि रात करीब 2 बजे जब दुर्गा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.