पलामू, मार्च 23 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। चैती नवरात्र के पावन अवसर पर छतरपुर में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने शोभा यात्रा निकाली। रविवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अस्त्र-शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित आशीष मिश्रा एवं कुंदन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कराया। दुर्गा वाहिनी की खुशी चंद्रा, नेहा गुप्ता, सोनी कुमारी, डिंपल कुमारी, स्मृति शिखा सहित अन्य बहनों ने अस्त्र-शस्त्र पर अक्षत, चंदन, रोली एवं मौली अर्पित कर पूजा-अर्चना की और आगंतुकों का लाल चुनरी से सम्मान किया। पूजन के उपरांत पारंपरिक सफेद वस्त्र एवं गेरुआ दुपट्टा धारण कर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्यवसायियों ने भी लाइसेंसी हथियारो...