दुर्गा वाहिनी के सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
बरेली, मई 31 -- विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को कांति कपूर एवं शिशु मंदिर, नैनीताल रोड पर शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय सहसंयोजिका पिंकी दीदी ने प्रशिक्षु बहनों को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्यों और महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज सेवा की साधना है। वर्ग में प्राप्त प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी समाज में जागरूकता, सुरक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा, सामाजिक नेतृत्व और संगठनात्मक कार्यों में दक्ष बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संस्कार, स्वावलंबन और आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण इस दौरान प्रांत उपाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.