दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स शुरु
रुडकी, जुलाई 27 -- मंगलौर, संवाददाता। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सोमवार को दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज मंगलौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला लैब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन मनोज शर्मा ने की। सोमवार को दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में एआई कोर्स मुख्य अतिथि ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने कहा तकनीक केवल एक जरिया है, असली जादू आपकी सोच और मेहनत में है। एआई को अपना औजार बनाएं और अपने सपनों को नई उड़ान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.