दुर्गा माता मंदिर से दस लाख का सोने, चांदी का आभूषण चोरी
देवरिया, मई 11 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा दलपत स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में रविवार देर रात नकाबपोश चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर माता के सोने-चांदी के कीमती गहने और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए गहनों और नकदी की कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
चोरी की प्रक्रिया जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले मंदिर के बरामदे में रखी दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें से चढ़ावे की रकम निकाल ली। इसके बाद वे गर्भगृह में घुसे, जहां का ताला तोड़कर अंदर रखी दूसरी दान पेटी भी उठा ले गए। चोरों ने माता को चढ़ाए गए चांदी की छतरी, चांदी का मुकुट, सोने की नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र और सोने की आंख भी चुरा ली। सोमवार सुबह जब पुजारी व्यास तिवारी मंदिर पहुंचे तो मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.