दुर्गा माता मंदिर गली में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
विकासनगर, मई 29 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। विकासनगर के दुर्गा माता मंदिर वाली गली में शुक्रवार शाम को एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बने गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चूड़ी गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.