दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस पर निकाली कलशयात्रा
गुमला, जून 21 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत थाना चौक से हुई। जहां से सैकड़ों महिलाएं और बच्चियां सिर पर कलश लेकर छठ घाट पहुंचीं। छठ घाट पर आचार्य कर्णपाल देवघरिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ जलभरी कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान पूरे नगर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर संजय सिंह, शंभू साहू, प्रभात गुप्ता, आजाद साहू, संतोष गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.