गौरीगंज, मई 14 -- मुसाफिरखाना। कस्बे के वार्ड नंबर 4 स्थित रेलवे स्टेशन के पास बने दुर्गा मंदिर पर कथा आयोजन के पूर्व गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गौरीगंज चौराहा, नहर मार्ग सहित विभिन्न प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार माता रानी के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी जगदेव एवं रमेश के साथ यज्ञाचार्य कपिल देव मिश्र, नन्हू यादव, अरविंद कसेरा, विक्की कौशल, अमरदीप तथा यजमान संतोष यादव सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। शुक्रवार शाम से ज्योति किशोरी द्वारा कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

हिंद...