फतेहपुर, मार्च 20 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने लोहे की कुंडी तोड़कर देवी माँ के चांदी के मुकुट, सोने की बालियां, सोने की कील, पायल और बिछिया चोरी कर ली। मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों को जैसे ही चोरी की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मंदिर के पुजारी और ग्राम प्रधान मनोज त्रिवेदी को सूचित किया। सूचना के बाद ग्राम प्रधान और पुजारी ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी और यूपी 112 पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.