दुर्गा मंदिर से दान पेटी की हुई चोरी
दरभंगा, मई 20 -- विजय राय,बेनीपुर। दुर्गा मंदिर बेनीपुर से 17 मई की रात्रि में दान पेटी की हुई चोरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुर्गा पूजा समिति बेनीपुर के अध्यक्ष बहेड़ा थाना में आवेदन देकर मंदिर से दान पेटी चोरी होने की बात कही है। पूजा समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि 17 मई की रात अज्ञात चोर ने मंदिर से दान पेटी लेकर चंपत हो गया। दान पेटी 7-8 माह से नहीं खुला था, जिसमें तकरीबन 20 से 25 हजार होगा। उन्होंने बताया कि पूरी घटना की सूचना बहेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है। इधर बहेड़ा एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि दान पेटी चोरी मामले की जांच की गई है तथा आगे की कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.