दुर्गा मंदिर से दानपात्र ले उड़े चोर
बागपत, मई 13 -- अमीनगर सराय। क़स्बा सराय स्थित श्री दुर्गा मंदिर में रखा दान पात्र चोरी कर लिया गया। मंदिर के अंदर से लगे ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस घटना कि जांच मे जुटी। मंदिर पुजारी अमोघ पाठक ने बताया की सोमवार रात करीब साढ़े नो बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए थे। करीब ग्यारह बजे तक वह मंदिर मे टहलते रहे उसके बाद सो गए। सुबह करीब चार बजे मंदिर के कपाट खोले और लाइट् जलाई तो रेलिंग से बंधा दानपात्र गायब मिला। ताला टूटा पड़ा था। चोरी की आशंका से मंदिर के सभी देवी देवताओ की प्रतिमाये चेक की गई वे सभी ठीक मिली। मंदिर के बाहर लगे जाल मे अंदर से ताले टूटे हुए मिले। घटना की जानकारी मंदिर समिति और पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस चोरी की जाँच मे जुटी। वही कस्बे के श्रद्धालु नवीन गुप्ता, काके, महेश शर्मा, अनिल श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.