छपरा, अप्रैल 5 -- एक किलो चांदी से बने थे त्रिशूल, धनुष बाण व गदा फ़ोटो- 16- सहाजितपुर थानाक्षेत्र के मौजेगोवा में स्थापित प्रतिमा जहां से की गई है चोरी बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के मौजेगोवा गांव के मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को सजाने में लगाए गए चांदी के शस्त्र, त्रिशूल, धनुष बाण व गदा की दिन दहाड़े चोरी कर ली गयी। चांदी से निर्मित ये वस्तुएं लगभग एक किलोग्राम की बतायी जाती है जिसकी वर्तमान कीमत ढाई लाख रुपये है। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने रविवार को 112 पुलिस टीम को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल शुरू कर दी। चोरी की घटना की प्राथमिकी गांव के ही शेखर कुमार सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि कुछ ही दिन पूर्व गांव के जरती मइ...