समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के ढरहा स्थित मध्य विद्यालय परिसर में स्थापित मां दुर्गा मंदिर का गेट तोड़कर चोरों ने मां भगवती के चांदी के आभूषणों सहित अष्टधातु की पांच मूर्तियां चुरा लीं। चोरी गई मूर्तियों और जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का दृश्य देख इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर के पुजारी सह समिति अध्यक्ष मोती लाल राय ने बताया कि चोर मां भगवती का चांदी का मुकुट, मांगटीका सेट, झुमके व अन्य कीमती आभूषण ले उड़े हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर में स्थापित भगवान महादेव, गणेश, बजरंगबली, लक्ष्मी और सरस्वती की अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां भी गायब हैं।सूचना यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां व गहने समेत 10 लाख की संपत्ति चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.