अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महिला कल्याण समिति का होली मिलन समारोह दुर्गा मंदिर अचल ताल पर आयोजित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय ने शुभारंभ किया। संरक्षक गायत्री वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना की। सभी पदाधिकारियों ने होली के गीतों पर नृत्य किया। फूलों की होली खेलीञ। कार्यक्रम में राधा वार्ष्णेय महामंत्री, पूजा वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, रीना वार्ष्णेय संगठन मंत्री, अंजू वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी, डोली वार्ष्णेय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष साधना वार्ष्णेय, हेमलता, नीतू वार्ष्णेय, सुषमा, मंजू, राखी, ऊषा शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...