दुर्गा मंदिर में चोरी का आरोपित गिरफ्तार
मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना पुलिस ने ग्राम गड़वा स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगिन्द्र चौहान उर्फ जोगी निवासी खराड़गाड़ी, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे खालिसपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 28 मई को दिन में ग्राम गड़वा स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह मंदिर में सोया हुआ था और शाम के समय सुनसान माहौल का फायदा उठाकर उसने आभूषण चुरा लिए थे। यह भी पढ़ें- मंदिर चोरी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पीले धातु के तीन टुकड़े बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.