दुर्गा मंदिर में गूंजा हर हर महादेव का उद्घोष
वाराणसी, सितम्बर 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को 'हर हर महादेव' के उद्धोष गूंजे। मानव कल्याणार्थ पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा के लिए कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकली। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं विभिन्न मार्गों से होती हुईं आनंद पार्क स्थित कथास्थल पर पहुंचीं। यहां व्यासपीठ पूजन के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। शिवमय कलश यात्रा में महिलाओं के साथ डमरूदल और विभिन्न वाद्य बजाते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। रथ पर कथा व्यास और सिर पर पोथी लिए यजमान दुर्गाकुंड, दयाल टावर होते हुए आनंद पार्क स्थित कथास्थल पर पहुंचे। शिव महापुराण कथा का शुभारंभ करते हुए कथा प्रवक्ता पं. शिवम शुक्ला ने कहा कि कलयुग में मनुष्यों के पापों का नाश करने और उन्हें मोक्ष प्रदान करने के लिए शिव महापुराण कथा श्रवण सबसे उत्तम साधन माना गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.