बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं। शहर के पुरानी चुंगी स्थित श्री दुर्गा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्री दुर्गा मन्दिर प्रबंध समिति के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने बताया कि दो अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का गायन होगा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से सुंदरकांड पाठ शुरू होगा, जिसके पश्चात दोपहर डेढ़ बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...