औरैया, मार्च 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। औरैया रोड स्थित दुर्गानगर वार्ड के सार्वजनिक दुर्गा माता मंदिर के पास शनिवार शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी दशमी के अवसर पर स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलबीर सिंह पाल, आनंद सिंह, सीबू मिश्रा, नरेंद्र सिंह यादव, सतीश मिश्रा, वेंकटेश गुप्ता और राजेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। भंडारे के दौरान अजय पोरवाल, पूर्व सभासद धर्मपाल सिंह सेंगर, मनमोहन सिंह सेंगर और डॉ. भगवती कुमार दुबे सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और देर तक प्रसाद वितरण चलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.