गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जन कल्याण समिति शाहपुर आवास विकास कॉलोनी प्रथम गीता वाटिका गोरखपुर की बैठक रविवार को आजीवन सदस्य मेवा लाल निषाद के आवास मकान पर हुई। समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्गा मंदिर परिसर के प्रचीन कुएं की सफाई की पुरजोर मांग नगर निगम से की गई। बैठक में कॉलोनी की लम्बित विभिन्न समस्याओं मसलन मकान नंबर 227 और 268 के सम्मुख टूटे स्लैब को ठीक कराने, सप्लाई ऑफिस के सम्मुख वर्षों से बने नाले के ऊपर स्लैब लगाने, कॉलोनी में प्रस्तावित सामुदायिक भवन का शिलान्यास के बाद भी काम शुरू न किए जाने, कॉलोनी स्थित पोखरे के चारों तरफ वाटर सप्लाई की नई पाइपलाइन सड़क खोद कर डालने लेकिन क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न किए जाने पर आक्रोश जताया गया। सबने एक स्वर में आक्रोश जताया कि...