पाकुड़, मई 4 -- पाकुड़िया प्रखंड के रामघाटी क्षेत्र में आध्यात्मिक विकास और जन-आस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री श्री 108 मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति, रामघाटी द्वारा प्रस्तावित दुर्गा मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पंडितों ने विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्न कराई। जिसमें यजमानों ने सपरिवार मुख्य शिला का पूजन कर मां दुर्गा के मंदिर निर्माण कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर का महत्व समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रस्तावित मंदिर न केवल भव्य और आकर्षक वास्तुकला का उदाहरण होगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक श...