औरैया, मार्च 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर सांफर में दुर्गा मंदिर के सामने बोरिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मना करने पर एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी गई। ग्राम लक्ष्मनपुर सांफर निवासी अरविंद सिंह ने कोतवाली अजीतमल में दी गई तहरीर में बताया कि 17 फरवरी 2026 को शाम करीब साढ़े तीन बजे दुर्गा मंदिर के सामने हर्षित राजावत बोरिंग करा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि हर्षित और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि गाली देने से मना करने पर विपक्षियों ने लात-घूंसों और ईंट से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद वह कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी लगातार उन्हें जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.