किशनगंज, मार्च 25 -- बिशनपुर। बिशनपुर बाजार के सबसे व्यस्त इलाका बिशनपुर दुर्गा मंदिर के पास मंदिर के पश्चिम साइड में सड़क के निर्माण होने से लोगों में हर्ष है। स्थानीय मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ने इस बाबत बताया कि बिशनपुर दुर्गा मंदिर के पश्चिम साइड में एक गली थी,जो काफी संकीर्ण थी,जिससे यहां जलजमाव, कचरा और बदबू की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों तथा बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को इससे काफी समस्या होती थी। लोगों की समस्या को देखते हुए इस संकीर्ण गली के स्थान पर 10 फीट चौड़ा पेवर ब्लॉक का पक्की सड़क बनाया जा रहा है,जिससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस दौरान मुखिया पिंटू कुमार चौधरी,उपमुखिया सोहराब आलम,वार्ड सदस्य शहंशाह यामी,केपी आर्य,मो. बरसातू,रेहान आलम,नफीस आलम, लाल बाबू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.