बेगुसराय, मार्च 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नावकोठी स्थित दुर्गा मंदिर के निकट से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। इस संबंध में डफरपुर पंचायत के छतौना निवासी वैरागी महतो ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी काले रंग की हीरो स्पलेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर09 एसी 8060) को दुर्गा मंदिर के पास खड़ी कर मेला देखने चला गया था। मेला देखकर लौटने पर बाइक अपने स्थान से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं एसआई मिथिलेश कुमार द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.