दुर्गा मंडप शेड में सामान रखने पर नाराजगी
लातेहार, जून 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित श्री दुर्गा मंडप शेड में कुछ लोगों द्वारा सामान रखने पर कई श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है। सामान रखने से दुर्गा शेड में गंदगी भी फैल गई है। श्रद्धालु आहत भी हो रहे हैं। बता दें कि इस दुर्गा मंडप में हर साल मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा की जाती है। बबलू, डब्लू, पंकज आदि कई लोगों ने कहा कि दुर्गा शेड में कई महीनों से सामान रखा जा रहा है। उन लोगो ने समिति के लोगों से सामान को हटवाने और इसकी सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.