दुर्गा बाड़ी के पास महिला से मोबाइल झपटमारी
देवघर, मई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के दुर्गा बाड़ी के समीप एक महिला से मोबाइल छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला उसी मोहल्ले की रहने वाली है। बाजार से सामान खरीदकर मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश धीरे-धीरे उसके पास पहुंचा और अचानक हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से फरार हो गया। महिला ने बताया कि छीनी गयी मोबाइल के कवर में कुछ नकदी भी रखी थी, जो मोबाइल के साथ ही चली गई। घटना के बाद वह घबरा गई और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.