कोलकाता, अक्टूबर 5 -- पश्चिम बंगाल की नई सरकार यानी शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले राज्य के कई वर्गों को सौगात दी है। सोमवार (05 अक्तूबर) को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने कर्मबंधुओं की सैलरी में इजाफा करने का फैसला लिया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी की गई है। कैबिनटे मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले कई अलाउंस की रकम बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्मबंधु से लेकर ICDS वर्कर्स तक के अलाउंस में बढ़ोतरी का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम जाम से बाहर आ गए हैं। SSC भी असरदार हो गया है। हमें पुराने दिनों में जो जाम लगा था, उसे खोलना पड़ा।" शुभेंदु ने ऐलान किय...