दुर्गा पूजा मेला के लिए पटना में कई रोड चार दिन बंद रहेंगे, आने-जाने का रूट समझ लीजिए
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अक्टूबर 14 -- हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना। राजधानी पटना में दशहरा में भीड़, जाम से बचने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को 17 से 20 अक्तूबर तक यातायात में बदलाव किया गया है। चार दिनों तक डाकबंगला चौराहा से कोतवाली तक कोई वाहन नहीं चलेंगे। पटना पुलिस अधीक्षक (यातायात), एसएसपी और डीएम द्वारा संयुक्त रूप से शहर का यातायात व्यवस्था की जानकारी मंगलवार को साझा की। यह व्यवस्था 17 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से 20 अक्तूबर को रात दस बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान एंबुलेंस, शव वाहन, आपातकालीन वाहन और अधिकृत पासधारक वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंध, वन-वे और मार्ग परिवर्तन के कड़े नियम प्रभावी रहेंगे। साथ ही, पटना नगर निगम क्षेत्र में 15 से 21 अक्तूबर तक मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े वाहनों के परिचालन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.