दुर्गा पूजा में बंगाल में होगी शराबबंदी! DJ पर भी पाबंदी; CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, कब होगा लागू?
कोलकाता, सितम्बर 7 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि इस साल दुर्गा पूजा के दौरान महा अष्टमी पर पूरे राज्य में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन भक्त देवी दुर्गा को फूलों से श्रद्धांजलि देते हैं, उस दिन शराब की सभी दुकानें और बार बंद रहेंगे। दुर्गापूजा की तैयारियों के लिए बुलाई गई मीटिंग में मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया। बैठक में अधिकारी ने कहा, "महा अष्टमी के दिन, जब हम राज्य में देवी को फूलों से श्रद्धांजलि देते हैं, तो शराब की सभी दुकानें और बार बंद रहेंगे। अष्टमी के दिन शराब नहीं बेची जा सकती।" कोलकाता के मिलन मेला परिसर में हुई दुर्गा पूजा की तैयारी और कोऑर्डिनेशन मीटिंग में मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार पूजा के दौरान अनुशासन और धार्मिक भावनाओं को बनाए रखने के लिए कड़े कद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.